आरा-जसीडीह व डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चलेंगी चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरा-जसीडीह और डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

जामताड़ा. रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरा-जसीडीह और डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये विशेष ट्रेनें यात्रियों को अतिरिक्त सीटें एवं बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी.

आरा-जसीडीह स्पेशल ट्रेन सेवा :

ट्रेन संख्या 03270 (आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल) — 13 जुलाई से 10 अगस्त के बीच प्रत्येक रविवार (कुल 5 ट्रिप) को आरा से प्रस्थान कर उसी दिन जसीडीह पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03269 (जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल) — 13 जुलाई से 10 अगस्त के बीच प्रत्येक रविवार को 12:30 बजे जसीडीह से प्रस्थान कर उसी दिन 23:45 बजे आरा पहुंचेगी. यह ट्रेन आसनसोल मंडल के रजला, नरगंजो हॉल्ट, सिमुलतला, तलवा बाजार, लाहाबन, और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इसमें साधारण मेमू कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिब्रूगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन सेवा :

ट्रेन संख्या 05926 (डिब्रूगढ़-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल) — 10 जुलाई से 09 अगस्त तक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को 09:40 बजे डिब्रूगढ़ से प्रस्थान कर अगले दिन 20:25 बजे देवघर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05925 (देवघर-डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल) — 11 जुलाई से 10 अगस्त तक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को 21:55 बजे देवघर से प्रस्थान कर अगले दिन 08:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >