झारखंड आंदोलनकारी श्यामलाल हेंब्रम की प्रतिमा बनवायेगा फाउंडेशन: चमेली

झारखंड आंदोलनकारी श्यामलाल हेंब्रम की प्रतिमा बनवायेगा फाउंडेशन: चमेली

प्रतिनिधि, जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जामताड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय श्यामलाल हेंब्रम की पहली पुण्यतिथि दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मनायी गयी. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की पत्नी और समाजसेवी चमेली देवी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने श्यामलाल हेंब्रम की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और कहा कि उनके नेतृत्व में ही जामताड़ा से विष्णु भैया और शिबू सोरेन सदन पहुंचे थे. उन्होंने ऐलान किया कि विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से वे स्वयं प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी लेंगी. प्रतिमा उस स्थान पर स्थापित की जाएगी जिसे परिजन और पार्टी तय करेंगे. यदि इसके लिए प्रशासनिक अनुमति की आवश्यकता हुई, तो वे जिला प्रशासन से मिलकर उचित पहल करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >