विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुटाबांध- डुमरिया जोरिया के बीच बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया. यह पुल क्षेत्र की दशकों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग रही है. इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह पुल सारठ और जामताड़ा क्षेत्र को जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार को नयी गति देगा तथा बरसात के दिनों में भी निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में यह कार्य नहीं हो सका, जबकि वर्तमान सरकार विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुल बनने से मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी. शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह पुल क्षेत्र के लिए विश्वास, विकास और जनसेवा का सशक्त प्रतीक बनेगा. मौके पर जिप सदस्य दीपिका बेसरा, मो मकसूद अंसारी, डुमरिया के मुखिया बलदेव मरांडी, मंसूर अंसारी, कयूम अंसारी, इरशाद अंसारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
