भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने झामुमो का थामा दामन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामा.

नाला. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के समक्ष झामुमो का दामन थामा. स्पीकर ने सभी को झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. कहा विधानसभा चुनाव है ऐसे में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क किया जा रहा है. लोगों से सीएम हेमंत सोरेन के कामकाज और नाला विधानसभा में हुए विकास कार्यों को देखते हुए समर्थन देने की अपील की. मौके पर अनूप यादव ने कहा कि वर्तमान विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो क्षेत्र में काफी विकास किया है. इससे प्रभावित होकर झामुमो में योगदान किया. कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रही है और न ही कार्यकर्ताओं की बात सुनी जा रही है. कार्यकर्ताओं के सोच एवं विचार के विपरीत निर्णय लिया गया है. मौके पर परिमल मंडल, संजय बागती, नदिया मंडल, युक्तिपद घोष, जगन्नाथ घोष, बामन मंडल, समर बाउरी, अंजन मंडल, अक्षय बाउरी, सुमन घोरोई, उत्पल मंडल, मनोरंजन बाद्यकर, गौरांग फौजदार, सोमलाल मोहली, रूपलाल मोहली, श्यामल मोहली, अनिल मोहली, पूर्णिमा बाउरी, संजय मोहली, जगु बाउरी, रोहित मोहली, श्रीकांत मोहली, विजय बाउरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >