संवाददाता, जामताड़ा. अधिक मास पर श्री नारायणी सेवा समिति एवं श्री रानी सती दादी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान हुआ. इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दुमका रोड स्थित शिव मंदिर परिसर से निकाली भव्य ध्वज यात्रा से हुई. वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयकारों के बीच निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री रानी सती दादी मंदिर पहुंची. यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान दादी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. एक समान परिधानों में सैकड़ों महिलाएं हाथों में ध्वजा लिए शामिल हुईं. वहीं पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए. ध्वज यात्रा के दौरान नगर का वातावरण “जय दादी की ” के उद्घोष से गूंज उठा. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. देर रात तक चले कार्यक्रम के समापन पर भव्य महाआरती हुई. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
अधिक मास पर निकली ध्वज यात्रा, हुआ महामंगल पाठ
जामताड़ा. अधिक मास पर श्री नारायणी सेवा समिति एवं श्री रानी सती दादी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान हुआ.
