प्रखंड कार्यालय में प्रात: आठ बजे होगा झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रेम कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई.

फतेहपुर. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रेम कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी का निर्धारण किया गया. बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे झंडोत्तोलन होगा. वहीं थाना परिसर फतेहपुर व बिंदापाथर में 8:15 बजे, सीएचसी में 8:30 बजे, उच्च विद्यालय फतेहपुर में 9:00 बजे, बीआरसी में 09:10 बजे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में 9:20 बजे, शंकर मिशन फतेहपुर में 9:30 बजे, ओल्ड एज होम फतेहपुर में 9:45 बजे, सभी पंचायत सचिवालयों में 9:00 बजे, सभी सामुदायिक पुस्तकालय में 9:15 बजे, झारखंड पालिका आवासीय विद्यालय में 10:15 बजे झंडोत्तोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >