दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, रेफर

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव में दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव में दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए. घटना बुधवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार नारोडीह गांव के नाजमूल अंसारी और इमरान अंसारी, जबकि दूसरे बाइक पर कोरीडीह निवासी मेहरून अंसारी, मनकडीहा निवासी मुबारक अंसारी एवं बुधुडीह निवासी जगदीश दास की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >