नारायणपुर में बारिश ने तोड़ी FCI गोदाम की चारदीवारी, सरकारी अनाज की सुरक्षा पर चिंता

लगातार बारिश से नारायणपुर FCI गोदाम की चारदीवारी का हिस्सा गिरा. सरकारी खाद्यान्न की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है, जानिए पूरा मामला.

प्रतिनिधि, नारायणपुर: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम की चारदीवारी का एक हिस्सा लगातार हो रही बारिश के कारण ढह गया. चारदीवारी टूटने से गोदाम परिसर का एक हिस्सा खुल गया है, जिससे यहां रखे सरकारी खाद्यान्न की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण गोदाम के आसपास की मिट्टी में नमी बढ़ने के साथ जलजमाव की स्थिति बन गयी थी. इससे चारदीवारी कमजोर हो गयी और बारिश का दबाव नहीं सह पाने के कारण उसका एक हिस्सा अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया.

खाद्यान्न की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

एफसीआई गोदाम में सरकारी खाद्यान्न का भंडारण किया जाता है. ऐसे में चारदीवारी टूट जाने से गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है. खुले हिस्से से अनधिकृत प्रवेश की संभावना भी बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षतिग्रस्त चारदीवारी का जल्द पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो सुरक्षा संबंधी परेशानी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें:

गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी

पदाधिकारियों को दी गयी सूचना

इस संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक जयदेव मुर्मू ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गोदाम के पास की चारदीवारी टूटकर गिर गयी है. इसकी सूचना प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण की दिशा में जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >