आम उत्पादन में वृद्धि से किसानों की बढ़ी आय : प्रभारी बीडीओ

जामताड़ा. जामताड़ा प्रखंड परिसर में बिरसा हरित आम बागवानी योजना अंतर्गत भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा प्रखंड परिसर में बिरसा हरित आम बागवानी योजना अंतर्गत भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादक किसानों को बाजार उपलब्ध कराना, बागवानी को बढ़ावा देना तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना था. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख लुखिमुनी सोेरन, प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू तथा जिला परियोजना पदाधिकारी पूनम ने संयुक्त रूप से किया. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार की बिरसा हरित आम बागवानी योजना किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. आम महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बागवानी लाभुकों ने विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया. कहा कि बिरसा हरित आम बागवानी योजना के माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर फलदार पौधरोपण किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है. आम उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर भी सृजित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >