किसानों को आधुनिक खेती की मिली जानकारी

नारायणपुर में कृषि विभाग के डिजिटल बिरसा कृषि रथ ने किसानों को आधुनिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई और सरकारी अनुदान योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

नारायणपुर. कृषि विभाग की ओर से डिजिटल बिरसा कृषि रथ का भ्रमण नावाडीह, टोपाटांड, शहरपुरा, डाबा केंद्र पोस्ता, झिलुआ आदि पंचायतों में कराया गया. डीएओ लव कुमार के मार्गदर्शन एवं बीटीएम सीमावर्ती सिंह के नेतृत्व में कृषि रथ गांव-गांव पहुंचा, जहां डिजिटल माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती तकनीकों की जानकारी देकर जागरूक किया. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया. बताया कि ड्रिप एवं फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. वहीं, मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जानकारी भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >