पुलिस ने फंदे से लटका हुआ युवक का शव किया बरामद

पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया.

जामताड़ा, नारायणपुर. पुलिस ने बादलपुर गांव से एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान बादलपुर निवासी विद्यानंद तिवारी (22) के रूप में हुई है. नारायणपुर थाने के अनुसार शनिवार रात्रि को परिजनों ने पुलिस को फोन से सूचना दी कि युवक घर के ही कमरे में फंदे पर लटका हुआ है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गयी. रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बादलपुर गांव से एक युवक का शव को फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि परिजन आत्महत्या बता रहे हैं. लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >