पंचायतों के विकास पर जल्द खर्च करें 15वें वित्त आयोग की राशि : डीपीआरओ

जामताड़ा. जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीपीएम मानस मंडल सहित 15वें वित्त आयोग से जुड़े सभी कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक एवं बीपीआरओ उपस्थित रहे. बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त टाइड एवं अनटाइड मद की राशि खर्च करने का निर्देश दिया. डीपीआरओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को विकास योजनाओं में तेजी लाने तथा पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा. साथ ही सभी प्रखंडों में संचालित बालू घाटों से प्राप्त होने वाली राशि का प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में राजस्व संबंधित अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने पर भी जोर दिया गया. बताया गया कि जिले की सभी 118 पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा चुका है. डीपीआरओ ने इन केंद्रों के नियमित रखरखाव एवं प्रभावी संचालन करने का निर्देश दिया. सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. बताया कि पुस्तकालयों में आवश्यक किताबें एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर उनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है. इस पर डीपीआरओ ने पुनः कमेटी गठित कर पुस्तकालयों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया. डीपीएम मानस मंडल ने वित्तीय प्रगति की जानकारी दी. बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की 118 पंचायतों को टाइड मद में 23 करोड़ 39 लाख 78 हजार 384 रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें अब तक 2 करोड़ 93 लाख 2 हजार 328 रुपये खर्च किए गए हैं. वहीं अनटाइड मद में 14 करोड़ 98 लाख 13 हजार 901 रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें 1 करोड़ 78 लाख 24 हजार 483 रुपये व्यय किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >