साइबर अपराध के लंबित कांडों का करें निष्पादन : एसपी

जामताड़ा. एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने बुधवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. इस अवसर पर मार्च में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी.

जामताड़ा. एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने बुधवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. इस अवसर पर मार्च में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. जिले में पूर्व से लंबित कांडों का त्वरित रूप से अनुसंधान पूर्ण कर निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं साइबर अपराध से संबंधित लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने को कहा. एसपी ने सभी थाना व ओपी में लंबित कांडों का विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश सभी डीएसपी व पुलिस निरीक्षक (प्रभाग) को दिया. कांड के अनुसंधान में गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी निर्देश दिया, ताकि अपराधकर्मियों को न्यायालय से सजा दिलाया जा सके. महिला उत्पीड़न, पॉक्सो से संबंधित कांडों में 50 दिनों के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर आरोप-पत्र समर्पित करने को कहा. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों में बिट पुलिसिंग के तहत क्यू आर कोड स्कैनर स्थापित करते हुए गश्ती के क्रम में प्रत्येक स्थानों में जाकर गश्ती करने का निर्देश दिया. वहीं कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अपने-अपने क्षेत्र में डायन बिसाही, महिला उत्पीड़न, साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने को कहा. सीमावर्ती अंतर राज्यीय, अंतर जिला के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक कर अपराधकर्मियों की सूचना का आदान प्रदान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अवैध बालू, अवैध शराब पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को कहा. मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, इंस्पेक्टर राजेश मंडल, मनोज कुमार महतो, रविंद्र नाथ यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >