उत्पाद विभाग ने 9.950 लीटर अवैध शराब किया जब्त

उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने विभन्न गांवों की छापेमारी

जामताड़ा. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने प्रभारी अवर निरीक्षक, उत्पाद बल एवं गृह रक्षा बल के सहयोग से नारायणपुर थाना अंतर्गत कालीपहाड़ी, चैनपुर, मंझलाडीह बस्ती आदि में छापेमारी की. इस दौरान कालीपहाडी के नरेश मंडल के घर व दुकान की तलाशी के क्रम में 13 बोतलों में बीयर प्रत्येक में 650 एमएल एवं तीन केन बीयर प्रत्येक में 500 एमएल कुल 9.950 लीटर बीयर जब्त किया. हालांकि छापेमारी के क्रम में नरेश मंडल घर में नहीं थे. इसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त दर्ज किया गया. वहीं अन्य स्थानों पर किसी भी तरह के अवैध शराब की बरामदगी नहीं हुई. बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >