नववर्ष के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनायें सुगम : एसडीओ

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में नववर्ष-2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में नववर्ष-2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक हुई. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉटों, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, नागरिकों की सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण, यातायात के सुगम संचालन आदि की तैयारियां पूर्व से ही करने का निर्देश दिया. कहा कि नववर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आपसी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें. मौके पर सीओ अविश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सोमा खंडेत, इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, फतेहपुर प्रमुख अरविंद मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >