ब्रिलिएंट अकेडमी में 31 अगस्त तक होगा नामांकन

झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्टेशन रोड स्थित अध्ययन केंद्र ब्रिलिएंट अकेडमी में बैचलर ऑफ बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन व मास्टर ऑफ कॉमर्स में 31 अगस्त तक नामांकन कराया जा सकता है.

मिहिजाम. झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्टेशन रोड स्थित अध्ययन केंद्र ब्रिलिएंट अकेडमी में बैचलर ऑफ बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन व मास्टर ऑफ कॉमर्स में 31 अगस्त तक नामांकन कराया जा सकता है. सेंटर के कोऑर्डिनेटर कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय नामांकन आरंभ हो गया है. यह कोर्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं डिस्टेंस ब्यूरो से मान्यता प्राप्त है. स्नातक स्तर पर बीबीए तथा पीजी स्तर पर एमकॉम की पढ़ाई होगी. विश्वविद्यालय से 31 प्रकार का सर्टिफिकेट डिग्री कोर्स का भी संचालन किया जा रहा है. सभी विषयों में स्कॉलरशिप की सुविधा है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नामांकन कर सकते हैं. बताया कि जल्द ही झारखंड स्टेट ओपन स्कूलिंग के माध्यम से मैट्रिक और इंटर कोर्स आरंभ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >