कस्तूरबा व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन प्रारंभ : डीइओ

जामताड़ा. जिले में 04 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालिकाओं का नामांकन प्रारंभ हो चुका है.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जिले में 04 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालिकाओं का नामांकन प्रारंभ हो चुका है. इन विद्यालयों में सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े व अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं का नामांकन लिया जा रहा है. इसके तहत एकल अभिभावक, आदिम जनजाति, ट्रैफिकिंग से प्रभावित, मानव तस्करी, नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. इस संबंध में डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने बताया कि नामांकन के लिए संबंधित प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में पात्र बालिकाओं का आवेदन जमा लिया जायेगा. बताया कि नामांकन के लिए गांव, मुहल्ला, बाजार-हाट, चौक-चौराहा, पंचायत भवन, आदि जगहों में पंपलेट, बैनर, माइकिंग कर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. विद्यालय स्तर पर आवेदनों की स्क्रूटनी प्रखंड स्तरीय कमेटी द्वारा अनुशंसा के उपरांत जिला कार्यालय को 15 फरवरी 2026 तक छात्राओं की सूची उपलब्ध कराई जायेगी. नामांकन के लिए राज्य स्तर से निर्गत दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया को ससमय पूर्ण किया जाना है. इसके लिए माता समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत समिति, जनप्रतिनिधि, अभिभावकों आदि के साथ बैठक कर पात्र छात्राओं की सूची/विवरणी विद्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी. इसी प्रकार जिले में संचालित तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन समर्पित करने की तिथि 22 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >