समान काम के बदले समान वेतन व सुविधाओं की मांग पर अड़े कर्मचारी

जामताड़ा. झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने सोमवार को चौथे दिन समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया.

आजीविका मिशन कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने सोमवार को चौथे दिन समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया. संघ के जिलाध्यक्ष गणेश महतो ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद उन्हें अब तक बुनियादी सुविधाएं और समान वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत आजीविका मिशन से जुड़े कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं एवं समान कार्य के बदले समान वेतन देने के निर्देश दिए गये हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इन निर्देशों को अब तक लागू नहीं किया है. इकबाल अहमद ने बताया कि अन्य राज्यों में आजीविका मिशन के कर्मियों को न ही महंगाई भत्ता और न ही आंतरिक पदोन्नति सहित राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा रहा है, जबकि पड़ोसी राज्य बिहार में हर साल स्वत: इंक्रिमेंट लग जाता है. झारखंड में इसकी व्यवस्था रहने के बावजूद इसको लेने के लिए धरने पर बैठना पड़ता है. इसके बाद भी दो वर्षों से लंबित है. कर्मचारियों को गृह जिले में सेवा देने का निर्देश तो दिया गया था, लेकिन उसका पालन भी नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, “हम लगातार आंदोलन कर रहे हैं, ज्ञापन दे रहे हैं, पर सरकार और प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहे हैं. हमारी मांगें पूरी होती तो हमें जाड़ा-गर्मी में सड़कों पर बैठना नहीं पड़ता. उत्तम कुमार ने कहा कि वे लोग वर्षों से झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत कार्यरत हैं, लेकिन राज्य में केंद्र की ओर से अनिवार्य की गयी सुविधाओं का पालन नहीं हो रहा है. उनके अनुसार, वेतन वृद्धि न होने तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा न मिलने से कर्मचारियों में भारी निराशा है. उन्होंने कहा, “हम वर्षों से सेवा दे रहे हैं, फिर भी वेतन वही है. न प्रमोशन, न भत्ता, न किसी प्रकार की सुरक्षा- हम मजबूर होकर हड़ताल पर आए हैं. मौके पर हीरक दास, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र, अमित, दीपक कुमार वर्मा, सोना लाल सोरेन, अमरेंद्र सोरेन, जिन कुमार महतो, रविंद्र नाथ यादव, शिशिर कुमार माझी, सुभाष रविदास, मुकेश महतो, शेखर प्रसाद, परवेज अंसारी, संजय चक्रवर्ती, दिवाकर मुर्मू, आलोक कुमार मुर्मू, तुलसीदास पंडित, सिद्धेश्वर किस्कू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >