बिजली विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ किया केस

कुंडहित. विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय मिहिजाम की टीम ने खुदमल्लिका व खाजुरी गांव में छापेमारी की.

कुंडहित. विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय मिहिजाम की टीम ने खुदमल्लिका व खाजुरी गांव में छापेमारी की. इस दौरान बिजली चोरी करते 10 लोगों को पकड़ा है. पकड़े गये लोगों के खिलाफ कनीय अभियंता रफीक आलम के बयान पर कुंडहित थाना कांड संख्या 06/26, धारा 135/136 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में खुदमल्लिका गांव के 09 एवं खजूरी गांव के एक व्यक्ति को नामजद किया गया है. बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए लोगों का कनेक्शन काट दिया गया है. साथ ही सभी पर विभागीय नियमों के अनुसार लगभग जुर्माना लगाया है. इससे बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >