मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला आयोजित

प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार की संध्या निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार की संध्या निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया. बीएलओ ने मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया. बीएलओ ने मतदाताओं को मतदान की तिथि, समय व मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी. कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन का समय सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक निर्धारित किया है. सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें. मौके पर बीएलओ समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >