बिना हेलमेट के आठ बाइक चालकों को लगा जुर्माना

नारायणपुर. नारायणपुर थाना मोड़ में एएसआई सोनेलाल सोरेन के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

नारायणपुर. नारायणपुर थाना मोड़ में एएसआई सोनेलाल सोरेन के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, नाबालिग के वाहन चलाने से संबंधित कागजात की जांच की गयी. बिना हेलमेट के आठ चालक की बाइक जब्त कर थाने लाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये वाहन चालकों को ऑनलाइन जुर्माना भरना होगा. इस दौरान कई बाइक चालकों ने नया हेलमेट भी खरीदा और पुलिस को दिखाया. पुलिस ने जरूरी निर्देश देते हुए उनके बाइक को छोड़ दिया. कुछ बाइक चालक अपना रास्ता बदलकर भागते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >