मिहिजाम में आपसी भाई चारे के साथ मनायी गयी ईद

मिहिजाम. ईद का त्योहार नगर व ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास और आपसी भाई चारे के माहौल में मनाया गया.

मिहिजाम. ईद का त्योहार नगर व ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास और आपसी भाई चारे के माहौल में मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. मिहिजाम के रेल पार स्थित ईदगाह, ग्रामीण इलाका हबीब नगर ढेकीपाड़ा, पियोरसाेला, केलाही, बागजोरी, जियाजोरी, मोमिनपाड़ा आदि में ईद की नमाज अदा की गई. लोगों ने देश दुनिया में अमन चैन व खुशहाली कायम रहने की दुआएं मांगी. लोग नये वस्त्रों में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे थे. इनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे. ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाईयां दी. ईदगाहों में भीड़ उमड़ी थी. त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. अंचलाधिकारी अविश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे व पुलिस बल ईदगाहों में मौजूद रहे. लोगों ने एक दूसरे को ईद की दावत देकर लजीज व्यंजन का आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >