दुर्गा मंडल बनीं सियारसुली केंद्र की सेविका

कुंडहित. सियारसुली आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा ने की.

कुंडहित. सियारसुली आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा ने की. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया के बारे में सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी. आमसभा में सेविका पद के लिए मोउ मंडल, पुतुल माजी, दुर्गा मंडल, बेबी मंडल, सोनाली मंडल, मिठू माजी ने अपनी दावेदारी पेश की. उच्चतम शैक्षणिक अंक के आधार पर दुर्गा मंडल को सेविका पद के लिए चयन किया गया. मौके पर मुखिया दुलु सिंह टुडू, शिक्षक प्रदीप रंजन, पर्यवेक्षिका लता किरण किस्कू, सबीना हेंब्रम, प्रभारी सेविका लखी हांसदा मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >