डुमरिया गांव का युवक रहस्मय ढंग से लापता

बिंदापाथर. डुमरिया गांव का एक युवक काम पर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है.

बिंदापाथर. डुमरिया गांव का एक युवक काम पर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो उसकी पत्नी बाहामुनी मरांडी ने बिंदापाथर थाने में आवेदन दिया और खोजबीन करने की गुहार लगाई. थाने में दिए आवेदन के अनुसार, बाहामुनी मरांडी का पति मुनीलाल मुर्मू 19 मई 2026 को गांव के ही सुनील बेसरा के माध्यम से गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट थानांतर्गत चतरा पंचायत के सुगनीबासा में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने गया था. परिजनों को जानकारी मिली कि 28 मई 2026 को मुनीलाल साइट से अपने घर डुमरिया के लिए निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा. पति के घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने अपने स्तर से हर संभावित ठिकाने पर उसकी खोजबीन की. इस सिलसिले में जब सुनील बेसरा से पूछताछ की गयी, तो वहां से भी कोई ठोस जानकारी या सुराग हाथ नहीं लगा. थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >