डीएसओ ने कई लाभुकों को योजनाओं का दिया लाभ

जामताड़ा. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के पियालसोला, गोपालपुर एवं शहरपुरा पंचायत में शिविर लगाया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के पियालसोला, गोपालपुर एवं शहरपुरा पंचायत सहित नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड 03 एवं 04 व नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 03, 04, 10 व 11 में सोमवार को शिविर लगाया गया. झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम-2011 में सूचीबद्ध राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ शिविर में ही उपलब्ध कराया गया. शिविर में समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं एवं त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है. डीएसओ कयूम अंसारी, गोपालपुर मुखिया सरोज हेंब्रम ने गोपालपुर पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कई लाभुकों को योजना का लाभ दिया. आज यहां लगेगा शिविर : जामताड़ा प्रखंड – कुशबेदिया, उदलबनी एवं दक्षिणबहाल पंचायत भवन, फतेहपुर प्रखंड-खमारबाद एवं सिमलडूबी पंचायत भवन, नाला प्रखंड : फुटबेरिया, पैकबड़, सालुका एवं खैरा पंचायत भवन परिसर, कुंडहित प्रखंड-अम्बां एवं विक्रमपुर पंचायत भवन, करमाटांड़ प्रखंड-फोफनाद, अलगचुआं एवं बरादाहा पंचायत भवन, नारायणपुर प्रखंड-बन्दरचुआं, नारोडीह, कोरीडीह-1 एवं बुधुडीह पंचायत भवन, नगर पंचायत जामताड़ा – वार्ड 11, 12, 13, 14 एवं 16 (नगर पंचायत कार्यालय, गायछंद) में आज शिविर लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >