तीन महीने से स्कूल नहीं आने वाले छात्रों का कटेगा नाम : डीएसइ

जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में लगातार तीन महीने तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नामांकन रद्द किया जाएगा। डीएसई ने प्रधानाध्यापकों को दिए सख्त निर्देश।

जामताड़ा. जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में लगातार तीन माह तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के नामांकन की समीक्षा की जाएगी. डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति ने इस संबंध में यह आदेश जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अनुपालन के लिए भेज दिया गया है. कहा गया है कि कई मामलों में बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ाई करते हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी विद्यालयों में भी नामांकन करा लेते हैं. ऐसे छात्र नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे विद्यालय की उपस्थिति, शैक्षणिक माहौल और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. डीएसई ने निर्देश दिया है कि जो छात्र लगातार तीन माह तक विद्यालय नहीं आते हैं, उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए. यदि जांच में यह पाया जाता है कि छात्र किसी निजी विद्यालय में अध्ययनरत है, तो विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में मामला रखकर नियमानुसार उसका नामांकन रद्द करने की कार्रवाई की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >