डॉ इरफान ने कॉमर्शियल एलपीजी संकट पर केंद्र को लिखा पत्र

जामताड़ा. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लिया है.

संवाददाता, जामताड़ा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लिया है. उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है. मंत्री ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों को कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गयी है. इस निर्णय का असर झारखंड के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसाय और उनके कर्मचारियों पर पड़ रहा है. मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रांची स्थित कई औद्योगिक संस्थानों ने अवगत कराया है कि औद्योगिक कैंटीन के संचालन में कठिनाई हो रही है, जिस कारण वहां कार्यरत हजारों श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. यदि यह स्थिति बनी रहती है तो औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. राज्य में औद्योगिक प्रगति प्रभावित होने की आशंका है. कहा कि राज्य के होटल और भोजनालयों में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है. मंत्री ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेकर राज्य के उद्योगों, होटल व्यवसाय और श्रमिकों को राहत प्रदान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >