जो डॉक्टर ईमानदारी से काम करेंगे, उनका सम्मान निश्चित है : मंत्री

जामताड़ा. झारखंड की स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की ओर से उठाए गए ठोस कदम अब परिणाम देने लगे हैं.

जामताड़ा. झारखंड की स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की ओर से उठाए गए ठोस कदम अब परिणाम देने लगे हैं. धनबाद मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में डॉ अली जैद अनवर ने चिकित्सा क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धि हासिल किया है. उन्होंने एक महिला मरीज के पेट से 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकालकर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह केवल एक डॉक्टर की सफलता नहीं, बल्कि झारखंड की नयी स्वास्थ्य नीति और कार्य संस्कृति की जीत है. कहा जो डॉक्टर ईमानदारी से काम करेंगे, उनका सम्मान निश्चित है. मंत्री ने बताया कि अब तक विश्व में किसी महिला के शरीर से निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन 2.5 किलोग्राम का था, जबकि डॉ अनवर के निकाले गए स्प्लीन का वजन 7.5 किलोग्राम है. ऐसे डॉक्टरों को मंच देना, सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है. कहा डॉ. अनवर ने इस ऐतिहासिक सर्जरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है. इस सफलता ने झारखंड को चिकित्सा के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >