जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव 24 मार्च को, तैयारी शुरू

जामताड़ा. जामताड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. 24 मार्च को जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव समाहरणालय में होना है. इसको लेकर सभी जिला परिषद सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा को जिप अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. बता दें कि जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन को अविश्वास प्रस्ताव के बाद आठ जनवरी को पद से हटा दिया गया है. 19 उपस्थित सदस्यों में से 18 ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था, जबकि एक सदस्य ने कोरा पेपर डाला था. यह अविश्वास प्रस्ताव जिला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा द्वारा राधा रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया था. नियमानुसार, उपस्थित सदस्यों के तीन-चौथाई वोट के बाद उन्हें पद से विमुक्त किया गया. इस अविश्वास प्रस्ताव में कुल 23 लोगों को मतदान करना था. इनमें जिसमें तीन विधायक, एक सांसद, 14 जिला परिषद सदस्य और 6 प्रमुख शामिल थे. हालांकि, एक जिला परिषद सदस्य श्यामलाल हेंब्रम के निधन के कारण एक पद रिक्त था. अविश्वास प्रस्ताव के मतदान प्रक्रिया में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सांसद नलिन सोरेन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >