भाकपा की बैठक में संगठन विस्तार व आंदोलन पर चर्चा

राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने केंद्र व राज्य की राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत जानकारी दी.

प्रतिनिधि, नाला पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में सोमवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कामरेड बादल ने की. राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने केंद्र व राज्य की राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत जानकारी दी. बैठक में सदस्यता नवीकरण समय पर पूरा करने और सभी शाखाओं में नये सदस्य जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. नौजवान संघ, छात्र संघ, महिला मोर्चा, मजदूर संगठन और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए हर शाखा में अलग यूनिट गठन का निर्णय लिया. मजदूर दिवस एक मई को कुंडहित प्रखंड के अंबा में धूमधाम से मनाने, 12 मई को आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों के समर्थन में उपायुक्त के समक्ष धरना देने तथा 27 मई को किसान सभा के बैनर तले सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया. बैठक में जिला सचिव गौर रवानी, सह सचिव मिहिर मंडल, कालीपद राय, बादल मंडल, जमशेर अंसारी, आयेन माजि, बिमल कांत घोष, नदिया मंडल, बीरेन धीवर और साधन घोष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >