चिरेका कर्मचारियों के हित में 30 बिंदुओं पर विमर्श

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन के सभागार में बुधवार को एसोसिएशनों के साथ स्वस्थ औद्योगिक संबंध बनाए रखने के लिए चिरेका ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन के सभागार में बुधवार को एसोसिएशनों के साथ स्वस्थ औद्योगिक संबंध बनाए रखने के लिए चिरेका ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने की. बैठक में चिरेका प्रशासन की ओर से प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अमिताभ चौधरी, विभाग के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी, चिरेका ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश प्रसाद मौजूद थे. बैठक में कर्मचारी हितों से संबंधित 30 महत्वपूर्ण बिंदुओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया और विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी, जिसका उचित समाधान करने का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >