दिव्यांग को व्हीलचेयर, सखी मंडल के सदस्यों को आजीविका के लिए मिला चेक

जिला जज ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा सरकार की योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है.

नाला. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ आकांक्षा कुमारी, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार एवं उप प्रमुख समर माजि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है. पारिवारिक एवं पति-पत्नी विवादों के समाधान पर विशेष चर्चा की गयी और संयम बरतने की सलाह दी गयी. बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना व महिला समृद्धि योजना की जानकारी दी, जिससे महिलाएं ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन सकें. इस अवसर पर सात दिव्यांग को व्हीलचेयर, सखी मंडल के सदस्यों को आजीविका के लिए चेक, बच्चों को प्रमाण पत्र, वृद्धजनों को पेंशन, किसानों को बीज, मनरेगा के तहत मजदूर को कुदाल आदि सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्लोरिया एक्का, उप प्रमुख समर माजि, जेएसएलपीएस के बीपीएम गणेश महतो, एई निखिल साव, जेई कुंदन कुमार, जनसेवक मंगलमय मंडल, अमित कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, यदुनाथ सिंह, निशा सोरेन, जयंती दत्ता, अरूप मंडल सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >