स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास, डीसी-एसपी ने ली सलामी

जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर. गांधी मैदान में 15 प्लाटून ने दिखाया अनुशासन. डीसी-एसपी ने ली सलामी.

जामताड़ा. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली. जवानों और स्कूली प्लाटून के अनुशासित कदमताल से गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता की झलक देखने को मिली.

15 प्लाटून ने दिखाया अनुशासन और कदमताल का दम

अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, आईआरबी, होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों की कुल 15 प्लाटून ने हिस्सा लिया. बैंड पार्टी के सदस्यों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. परेड के दौरान जवानों और विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकरूपता और कदमताल का शानदार प्रदर्शन किया.

डीसी ने परेड की तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त आलोक कुमार ने परेड की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह में व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परेड में अनुशासन, कदमताल और अन्य तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की कमी न रहे.

अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. प्रशासन की ओर से समारोह को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति, डीएसपी नीलम टोप्पो, एसडीपीओ वसीम रजा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें. अधिकारियों की मौजूदगी में परेड की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >