जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की बैठक हुई. डीसी ने न्यायालयों में लंबित वादों के अलावा दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्धि मामलों की समीक्षा की. बताया गया कि विभिन्न एलपीए, कंटेंप्ट, रिट एवं रिप्रजेंटेशन से जुड़े कुल 85 मामले वर्तमान में लंबित/प्रक्रियाधीन हैं. डीसी ने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया. वहीं, जिन वादों में उपायुक्त को पार्टी बनाया गया है, उपायुक्त स्तर से अनुमोदन के उपरांत ही न्यायालय में ससमय प्रति-शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी शम्भू कुमार सिंह, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा सहित अन्य थे.
डीसी ने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
जामताड़ा में डीसी आलोक कुमार ने डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की बैठक में लंबित वादों के जल्द निपटारे और प्रति-शपथ पत्र समय पर दायर करने के निर्देश दिए।

04 बैठक करते डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network