डालसा की टीम ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

बिंदापाथर. मुर्गाबनी-नाला मुख्य सड़क स्थित दुमदुमी गांव के समीप सात जून को सड़क दुर्घटना हुई थी.

बिंदापाथर. मुर्गाबनी-नाला मुख्य सड़क स्थित दुमदुमी गांव के समीप 7 जून को सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें गंभीर रूप से घायल अजय कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. डालसा, जामताड़ा की टीम ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. पीएलवी प्रेम कुमार सिंह एवं मिहिर सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी प्राप्त की. शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया. पीएलवी ने परिवार को सड़क दुर्घटना दावा वाद (एमएसीटी) के तहत मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा डालसा के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी. डालसा की टीम ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि डालसा की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग एवं निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जायेगी. इसके लिए प्राधिकार से संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >