वाहन के धक्का से साइकिल सवार जख्मी, धनबाद रेफर

नारायणपुर -करमदहा मार्ग के बावनबीघा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

नारायणपुर. नारायणपुर -करमदहा मार्ग के बावनबीघा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार लोधरिया गांव के श्रवण हेंब्रम साइकिल से नारायणपुर बाजार आ रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. घटना के बाद घायल व्यक्ति का उपचार सीएचसी नारायणपुर में कर धनबाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >