सीपीआइ ने मजदूर एकता के आवाज किये बुलंद

कुंडहित. सीपीआइ और माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया.

कुंडहित. सीपीआइ और माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया. मजदूर दिवस पर सीपीआई के जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने डुमरा गांव में झंडोत्तोलन कर शहीदों को याद किया. मजदूर एकता के नारे बुलंद किए. माले नेता सोमलाल मिर्धा और सुनील राणा की अगुवाई में बाघाशोला में कार्यकर्ताओं ने मजदूर एकता के नारे बुलंद किए. पार्टी नेता दक्षिणेश्वर घोष ने झंडोत्तोलन किया. वहीं तमाम लोगों ने अमेरिका के शिकागो शहर में शहीद हुए मजदूर नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यकर्ताओं ने “शिकागो के अमर शहीदों को लाल सलाम, शहीद तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे ” आदि नारों के साथ शहीदों को याद किया. मौके पर ममता राणा, आशा मिर्धा, वहीं डुमरा में सीपीआई के फटीक बाउरी, परमेश्वर मरांडी, आयन माजी, निमाई माल पहाड़िया, अहिल्या माल पहाड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >