भाकपा माले ने दिवंगत नेता पानेश्वर को किया याद

भाकपा माले की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय व जोकपहाड़ी में स्मरण सभा का आयोजन किया गया.

कुंडहित. भाकपा माले की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय व जोकपहाड़ी में स्मरण सभा का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने नेताओं की मौजूदगी में झंडोत्तोलन कर दिवंगत नेता पानेश्वर मरांडी के समर्थन में नारे बुलंद किया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पानेश्वर मरांडी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. 12वीं स्मरण सभा में माले के जिला सचिव सुनील राणा, प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने कहा कि दिवंगत पानेश्वर मरांडी जीवन भर खेतिहर किसान और मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे. उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्षों को समर्पित किया. कहा कि दिवंगत के अधूरे कार्यों को पूरा कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. मौके पर महेश्वर हांसदा, रासमुनी किस्कू, आशा मिर्धा, ममता राणा, हरि फौजदार, लखेश्वर हांसदा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >