निकाय चुनाव में जामताड़ा में कांग्रेस को लगा झटका : सुमित शरण

जामताड़ा. नगर निकाय चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने मंत्री डाॅ इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है.

जामताड़ा. नगर निकाय चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने मंत्री डाॅ इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार में मंत्री रहने के बावजूद डॉ इरफान अंसारी अपने ही जिले के दोनों निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जिताने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. कहा कि जामताड़ा शहरी क्षेत्रों की जनता ने इस बार भाजपा से जुड़े उम्मीदवारों को चुनकर स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और बेहतर प्रशासन चाहते हैं. कहा, मंत्री रहते हुए भी जिले में एक भी सीट अपनी पार्टी के खाते में नहीं दिला पाए, जो उनके जनसमर्थन की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है. कहा कि जामताड़ा के लोगों ने भाजपा की विकासवादी सोच और जनहित की नीतियों पर भरोसा जताया है. आने वाले समय में भी भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगी और शहरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >