वीरगाँव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन

जामताड़ा. वीरगाँव में आयोजित तीन दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन हो गया.

जामताड़ा. वीरगाँव में आयोजित तीन दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन हो गया. इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय सहित दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह हमारी संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक है. श्री मंडल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को भी अपनी परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है. समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया. समापन पर जामताड़ा ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, काजल मंडल, फटिक मंडल, निवास मंडल, रवि मंडल, अर्जुन मंडल, सुभाष मंडल, आदि ग्रामीण भक्त उपस्थित मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >