पोसोइ में आयोजित 24 प्रहर अखंड कीर्तन का समापन

जामताड़ा. प्रखंड के शहरपुरा पंचायत अंतर्गत पोसोई गांव के हरि मंदिर में आयोजित 24 प्रहर अखंड कीर्तन का समापन शनिवार को हुआ.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. प्रखंड के शहरपुरा पंचायत अंतर्गत पोसोई गांव के हरि मंदिर में आयोजित 24 प्रहर अखंड कीर्तन का समापन शनिवार को हुआ. शुक्रवार से अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ था. कीर्तन समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां भक्ति का संचार होता है. वातावरण भी शुद्ध होता है. साथ ही नयी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और सनातन धर्म को समझने का मौका मिलता है. महिला-पुरुष दल 24 घंटे तक हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर नाचते गाते रहे. पुरोहित की भूमिका में जामिनी रंजन ने कार्यक्रम को संपन्न करवाया. कार्यक्रम में बराकर से आयी रिया कर्मकार एवं उनकी टीम ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. मौके पर सोहन दास, सखी चरण दास, सुजीत दास, संजीत दास, संतोष दास, लखीकांत दास, श्यामलाल दास, धीरज दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >