अधूरे अबुआ आवास शीघ्रता से करायें पूरा : बीपीओ

विद्यासागर. प्रखंड सभागार में बीपीओ टिंकू कुमार ने रोजगार सेवक, पंचायत सचिव के साथ बैठक की.

प्रतिनिधि, विद्यासागर. प्रखंड सभागार में बीपीओ टिंकू कुमार ने रोजगार सेवक, पंचायत सचिव के साथ बैठक की. इस अवसर पर बीपीओ ने अबुआ आवास 2023-24 निर्माण में जो भी अभी तक अधूरा है. उसे अतिशीघ्र पूरा कराने को है. 31 जनवरी तक लिल्टन एवं जमीन को भी बनाना आवश्यक है. इन कार्यों को जो स्वयंसेवक पूरा नहीं करेंगे, वह अपना स्पष्टीकरण 31 जनवरी के बाद देंगे. वहीं, मनरेगा कर्मियों से यह कहा कि लेबर कार्ड का केवाईसी 31 जनवरी तक सभी मजदूरों का कर देना है. पंचायत के सभी स्वयंसेवक व रोजगार सेवक तन-मन लगाकर सभी लाभुकों को कार्य करवाने के लिए मेहनत करें, क्योंकि यही आपकी जिम्मेदारी है. मौके पर प्रखंड समन्वयक गौरव कुमार, सचिव कार्तिक रजक, अनिता टुडू, रिंटू राणा, शैलेश कुमार यादव, विमल गुप्ता, सुनील पंडित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >