लचर बिलजी व्यवस्था के विरोध में सीएम का फूंका पुतला

बिजली की लचर व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को इंदिरा चौक में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया.

जामताड़ा. राज्य में बिजली की लचर व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को इंदिरा चौक में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लोग बिजली की समस्या से त्रस्त हैं. लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है. कहा कि इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज, लोड शेडिंग की समस्या से जुझ रहे हैं. पुतला दहन एक सांकेतिक विरोध है. यदि बिजली में सुधार नहीं होती है तो आगे आंदोलन किया जायेगा. इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है. पूरे राज्य में अफसरशाही हावी है. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय, चंदन राउत, सुकुमार सरखेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >