चारपहिया के धक्के से चिरेकाकर्मी घायल

चित्तरंजन-रूपनारायणपुर रोड पर एक चारपहिया वाहन के धक्के से चिरेकाकर्मी वरुण दास घायल हो गये.

मिहिजाम. चित्तरंजन-रूपनारायणपुर रोड पर एक चारपहिया वाहन के धक्के से चिरेकाकर्मी वरुण दास घायल हो गये. घटना रविवार देर रात को एचडीएफसी बैंक के समीप हुई. बताया गया कि चिरेकाकर्मी वरुण दास रूपनारायणपुर में आमला नर्सिंग होम के पास श्रीहरि अपार्टमेंट में रहते हैं. रोज की तरह अपने मित्र के साथ निकट में एक चाय की दुकान से चाय पीकर घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान तेज रफ्तार चारपहिया चालक धक्का मारकर फरार हो गया. घायल चिरेकाकर्मी को तत्काल इलाज के लिए कस्तूरबा गांधी अस्पताल चित्तरंजन लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >