चिरेका एससी-एसटी संगठन का चुनाव सात अगस्त को

ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉई एसोसिएशन चिरेका में संगठन के विभिन्न पदों के लिए सात अगस्त को चुनाव होगा.

मिहिजाम. ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉई एसोसिएशन चिरेका में संगठन के विभिन्न पदों के लिए सात अगस्त को चुनाव होगा. संगठन की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी की गयी है. नोटिस में बताया गया है कि 27 जुलाई तक नामांकन प्रपत्र भरे जा सकते हैं. 31 जुलाई तक नाम वापसी की जा सकती है तथा मतदान एवं मतों की गिनती सात अगस्त को होगी. एससी-एसटी संगठन चिरेका में हुए पिछले दो चुनाव में इसके पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव मैदान में कई लोग उतरने का मन बना चुके हैं. अपना नामांकन प्रपत्र भी दाखिल किए हैं. संगठन के कुल पांच पदों के लिए चुनाव होंगे. इनमें जोनल प्रेसिडेंट जोनल सेक्रेटरी, जोनल ट्रेजरर, जोनल वर्किंग प्रेसिडेंट एवं जोनल ऑडिशनल सेक्रेटरी के पद है. संगठन के अन्य कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव चुने गए इन पांच प्रतिनिधियों की ओर से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >