चिरेका महाप्रबंधक ने किया सामूहिक श्रमदान

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष अभियान 4.0 सह स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष अभियान 4.0 सह स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशासनिक भवन के प्रांगण में महात्मा गांधी के चित्र पर महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने माल्यार्पण किया. महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन प्रांगण में श्रमदान कर स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाया गया. इसमें प्रधान विभागाध्यक्ष, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें कि चिरेका में 16 सितंबर को इस स्वच्छता पखवारा की शुरुआत हुई थी. स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता जागरुकता रैली, स्वच्छ संवाद, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छ रेल नगरी, वॉकथॉन, पौधरोपण किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >