बच्चों ने प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शनिवार को समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

संवाददाता, जामताड़ा. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शनिवार को समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. कहा कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. उनमें राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत करते हैं. शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों व स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए एक सशक्त मंच मिलता है. जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समिति कार्यालय के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों व स्थानीय कलाकारों को मेमेंटो, मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >