सरस्वती विद्या मंदिर में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विद्यासागर. सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा चतुर्थ से 12वीं तक के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विद्यासागर. सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. Fसमें कक्षा चतुर्थ से 12वीं तक के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गणित विज्ञान पर आकर्षक प्रदर्शनी प्रस्तुति की. मेले का उद्घाटन सीओ चोनाराम हेंब्रम, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, जेइ कमलेश, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष चंदन मुखर्जी, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर यादव, संरक्षक विजय वैद्य एवं प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे ने संयुक्त रूप से किया. विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख बलबीर कुमार यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्गों में हुई. ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन, सौर्य ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन, सेंसर बेस्ड मॉडल, नवाचारित प्रदर्श, सम बहुभुजों के गुण धर्म पर आधारित प्रदर्श, क्षेत्रमितीय आधारित, त्रिकोणमिति पर आधारित प्रदर्श आदि प्रस्तुत किए गए. मौके पर विज्ञान मेला प्रमुख मदन पुरी, अशोक मंडल, रमेश मंडल, जयप्रकाश रवानी, जय नारायण मंडल, जागेश्वर मंडल, प्रदीप मंडल, लक्ष्मी गुप्ता, ललिता देवी, बाबूलाल दास, अनुज मिश्रा, आदित्य ओझा, कैलाश मंडल, अभिषेक कुमार, अनूप बागची आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >