हर्ष जोहार कार्यक्रम में बाल सांसदों ने सीख की साझा

जामताड़ा. जिले के उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालयों में हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन बाल संसद गोष्ठी का आयोजन हुआ.

जामताड़ा. जिले के उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालयों में हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन बाल संसद गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बाल सांसद ने सक्रिय भूमिका निभाई. इस गोष्ठी के आयोजन से विभिन्न विद्यालयों के बाल सांसदों ने अपने कार्य की उपलब्धी, अनुभव, बेस्ट प्रैक्टिस और सिख पर चर्चा की. इस गोष्ठी में एक पैनल डिस्कशन भी रखा गया, जिसमें एडीपीओ मनोज कुमार, शिक्षक अभिमाइल टुडू, नोडल अध्यापिका कविता कुमारी, फैसिलिटेटर पूजा गुप्ता एवं जानवी कुमारी ने भाग लेकर बाल संसद से जुड़े विभिन्न विद्यालय स्तरीय चुनौतियां एवं सिख पर बातचीत की. उपलब्धियों पर रिया सरखेल, रोशन आरा, महक शर्मा, सुलेखा मुर्मू एवं प्रिया सोरेन ने अपनी सिख साझा की. मौके पर शाहिद अहमद, विमल कुमार, ट्विंकल सिन्हा, सुषमा कुमारी, पूनम बोदरा, अंजू कुमारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >