चेन्नई मजदूरी करने गए श्रमिक लापता, परिजनों ने प्रसाशन से मदद की लगाई गुहार

पिछले तीन-चार दिनों से परिजनों से संपर्क टूट गया है. जिस वजह से पत्नी सिमोती देवी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे काफी परेशान हो गये

नारायणपुर. सदर प्रखंड की चालना पंचायत के फुलजोरी गांव की उज्ज्वल मोहली (34 वर्ष) जो पिछले सप्ताह चेन्नई मजदूरी करने के लिए गए हैं. पिछले तीन-चार दिनों से परिजनों से संपर्क टूट गया है. जिस वजह से पत्नी सिमोती देवी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे काफी परेशान हो गये हैं. पत्नी सिमोती देवी ने बताया कि अपने ही रिश्तेदार संजय मोहली नामक व्यक्ति मजदूरी करने के नाम पर चेन्नई ले गये हैं और वहीं व्यक्ति फोन करके सूचना दी कि उज्ज्वल मोहली लापता हो गया है. इधर, इस खबर को सुनते ही बच्चों सहित पत्नी घर में परेशान हैं. गांव वाले आसपड़ोस विभिन्न आशंकाएं जाता रही है. अब तक कुछ सुराग नहीं मिल पाने की वजह से चिंता और बढ़ गयी है. इधर, काम पर ले जाने वाले संजय भी कुछ बताने से इंकार करता है. खोजबीन में सहयोग भी नहीं कर रहा है और ना ही फोन पर परिजनों से संपर्क कर सांत्वना दे रहे हैं. संपर्क टूट जाने के बाद परिजनों ने खोजबीन के लिए गुहार लगाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >